पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वे के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को धमकी

सर्वे के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वे के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को धमकी

भासं.उज्जैन। भारतसरकार के निर्देशानुसार निर्मल भारत अभियान के तहत ग्राम जगोटी में सर्वे कर रही महिला को एक युवक ने धमकी दी। सोमवार को मामला सामने आने पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। टीआई अनुराधा गिरवाल ने बताया राघवी थाना स्थित ग्राम जगोटी निवासी ममता पति आनंद वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। वह 21 सितंबर को गांव में शौचालय का सर्वे कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के अरुण पिता भागीरथ बाघेला ने शौचालय होते हुए भी कहा कि सर्वे रजिस्टर में लिखो कि हमारे घर पर शौचालय नहीं है। इस पर आपत्ति जताई तो अरुण ने ममता के हाथ से रजिस्टर छीनकर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। ममता ने विरोध किया तो अरुण ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।