पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रांट टॉवर होटल में सिटी मजिस्ट्रेट का छापा

ग्रांट टॉवर होटल में सिटी मजिस्ट्रेट का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। सिटी मजिस्ट्रेट रोहन सक्सेना ने सोमवार शाम फ्रीगंज स्थित ग्रांट टावर होटल में छापा मारा। यह होटल ग्रांड होटल के सामने है। शाम करीब 4 बजे अचानक दबिश दी गई। होटल से एलपीजी के घरेलू चार सिलेंडर जब्त किए गए।

बाल्टी में डालडा, तैर रही थी मक्खियां : सिटी मजिस्ट्रेट सक्सेना ने जिस डालडा के नमूने लिए, वह बाल्टी में भरा था। बाल्टी में खुला होने पर मक्खियां भी तैर रही थी। इसी प्रकार किचन में ही जिस तेल के नमूने लिए, वह काला दिखाई दे रहा था।
इस तरह का यह तेल एक पीपे में भरा हुआ था। यह करीब सवा सौ किलो बताया जाता है। खाद्य अधिकारियों के मुताबिक संभवत: इस तेल का लगातार चार-पांच मर्तबा उपयोग किया गया होगा, इसलिए इसका रंग काला नजर रहा है। फिलहाल नमूने लेकर जांच की जा रही है।
''ग्रांट टॉवर होटल में दबिश देकर चार घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। किचन में बाल्टी में खुले पड़े डालडे में मक्खियां तैर रही थी। जिस पर डालडा, तेल पनीर के नमूने लिए गए।'' -रोहन सक्सेना सिटी मजिस्ट्रेट
(होटल ग्रांट टॉवर में जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट सक्सेना अन्य।)