- Hindi News
- हर घाट पर पीने का पानी और बाहर निकलने के ज्यादा रास्ते
हर घाट पर पीने का पानी और बाहर निकलने के ज्यादा रास्ते
सिंहस्थ स्टैंडअप मीटिंग | महाकाल ओवरब्रिज के ऊपर चौराहे को चौड़ा करेंगे
सिंहस्थ2016 के लिए तैयार किए जा रहे घाटों पर पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए बैंचें, सामान रखने के लिए प्लेटफार्म और बाहर निकलने के लिए ज्यादा से ज्यादा रास्ते बनाए जाएंगे। घाटों पर पहुंचने वाले रास्तों का मुख्य मार्गों से जुड़ाव रहेगा। घाटों और रास्तों पर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया जाएगा।
ये फैसले सोमवार सुबह हुई सिंहस्थ निर्माण कार्यों की स्टैंडअप मीटिंग में लिए। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर के अवकाश के कारण कलेक्टर कवींद्र कियावत और मेला अधिकारी निगमायुक्त अविनाश लवानिया ने सिंहस्थ के लिए तैयार किए जा रहे नए और पुराने घाटों पर अधिकारियों ठेकेदारों के साथ मौके पर ही चर्चा की तथा निर्देश दिए।
भूखीमाता घाट पर निर्देश देते कलेक्टर कियावत, मेला अिधकारी लवानिया।
हेरिटेज लुक के साथ सुधार
लवानियाने कार्तिक मेला ग्राउंड के पास स्थित पुरानी कोढ़ियों की धर्मशाला, दत्त अखाड़ा घाट, दुर्गादास छत्री अन्य घाटों का सुधार कार्य हेरिटेज लुक में कराने के निर्देश दिए। घाटों पर लगाई जाने वाली आराम कुर्सियां भी इसी लुक की होना चाहिए।
महाकालओवरब्रिज पर चौड़ीकरण
महाकालवन में बनाए जा रहे नए ब्रिज को पुराने ओवरब्रिज के बीच जोड़ा जा रहा है, इससे यहां चौराहा बन रहा है। कियावत ने चौराहे का चौड़ीकरण करने को कहा ताकि वाहनों का आवागमन सुगम हो सके। इसी तरह नृसिंहघाट पुल के दोनों साइड घाटों पर उतरने के लिए स्थायी सीढ़ियां या रैम्प बनाए जाएंगे ताकि पुल से पैदल यात्री सीधे घाट पर जा सकें। चिंतामन रोड की पुरानी रपट का सुधार किया जाएगा।
कहांक्या होगा: >सभी घाटोंपर लाल पत्थर लगेंगे।
>दत्तअखाड़ा घाट से भूखी माता के बीच और चिंतामन रोड के घाटों पर भी ज्यादा से ज्यादा पहुंच मार्ग बनेंगे।
>घाटोंके पिछले हिस्से में प्लेट फार्म बनेंगे जहां लोग अपना सामान आदि रख कर विश्राम कर सकें।
>घाटोंपर पीने के पानी की स्थायी टंकियां बनाने और उन्हें पीएचई की पाइप लाइन से जोड़ने की व्यवस्था होगी।
काम शुरू करो या बारिश लाओ
कलेक्टरने भूखी माता के पास बनाए जा रहे घाट का काम रुका देख कर ठेकेदार दिनेश शर्मा से कहा काम शुरू करो या बारिश लाओ। काम बंद देख जब लवानिया ने पूछा एक भी मजदूर काम नहीं कर रहा तो शर्मा ने कहा