पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के कारण पत्नी से झगड़ा हुआ, होटल व्यवसायी ने फांसी लगाई

शराब के कारण पत्नी से झगड़ा हुआ, होटल व्यवसायी ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। एकशराबी होटल व्यवसायी ने प|ी से झगड़ा होने पर फांसी लगा ली। वहीं फ्रीगंज में एक मानसिक रोगी महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। टीआई एमएस परमार ने बताया कुम्हार मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र प्रजापत सीएचएल के सामने चाय की होटल चलाता था। रविवार रात धर्मेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा तो उसका प|ी से झगड़ा हो गया। नतीजतन प|ी बच्चों के कमरे में चली गई। सुबह धर्मेंद्र को उसके कमरे में जगाने गई तो वो फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

महिलाबोली गुस्सा आया तो आग लगा ली - गुरुनानकमार्केट निवासी अंजलि छाबड़ा ने सोमवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अंजलि ने एसआई गगन बादल को बताया चिढ़ने के कारण उसे गुस्सा आया और उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक अंजलि अविवाहित है, वो अकेली रहती है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।