पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में नया सोयाबीन 2871 रुपए बिका

मंडी में नया सोयाबीन 2871 रुपए बिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में नया सोयाबीन 10 बोरी 2871 रुपए के भाव से बिका। 4 दिन पूर्व भी नया सोयाबीन 5 बोरी 3251 रुपए के भाव बिक चुका है। पुराना सोयाबीन मंडी में 50 से 75 रुपए सस्ता बिका। वायदा िडब्बा 73 रुपए मायनस आया। शाम को करंट भाव 3045 रुपए के रहे। मंडी नीलाम में सोयाबीन ऊंचे में 3313 रुपए बिका। विदेशों में सोयाबीन की बेकाबू उपज से इस साल सस्ते का दौर ही माना जा रहा है। नए सोयाबीन की मंडी में जोरदार आवक दशहरे के बाद होगी। मंडी में बड़े स्तर पर सोयाबीन का व्यापार होता है। 2-3 सोया प्लांट डायरेक्टर मंडी से खरीदी करते हैं। इससे किसानों को भाव भी खासे ऊंचे मिलते हैं। मंडी में इस साल सोयाबीन ग्रेडिंग सोयाबीन खरीदने वाले अिधक रहेंगे। खराब क्वािलटी में बड़ा फायदा ढूंढने वाले भी खूब रहेंगे। मंडी सीजन में तो सस्ते का दौर ही रहने वाला बताया गया है।

बड़ीरिस्क वाला व्यापार है : सोयाबीनका बढ़ता व्यापार रिस्क वाला माना जाता है। इस साल खरीदार व्यापारी कम और फायनेंसर अिधक मिलेंगे। सूत्रों पर भरोसा करें तो तेजी-मंदी लाभ-हािन और गाड़ी कटिंग से अच्छा 3 से 4 फीसदी ब्याज पर धन देना माना जाता है। डालर में भी 1-2 पार्टी को बड़ा फायनेंस की खबर है। कागज भी फायनेंसर के होने से रिस्क नहीं होने से इसमें धन लगाने वाले खूब हैं लेकिन बड़े नुकसान का धंधा डालर होने से ब्याज का चुकता होना भी कमाल माना जा रहा है।

गेहूं1763 रुपए बिका, मांग का अभाव : गेहूंके भाव में बड़ी गिरावट रही है। बगैर मांग के भी गेहूं मंडी नीलाम में 1763 रुपए बिका। पोषक, मालवराज में 100 रुपए की मंदी बन गई। खरीदार पार्टी सक्रिय नहीं होने से खरीदा माल गोदाम में पैक होने लगा है। मंडी नीलाम में पोषक 1781 रुपए बिका। गेहूं का धंधा वर्षों बाद इस साल पिटा हुआ चल रहा है। भाव आगे भी गिरे तो गल्ला व्यापार में बड़ा नुकसान मिलने लगेगा। घर का धन लगाने वाले तो ब्याज से बचे हुए हैं। लेकिन ब्याज पर पैसा उठाने वाले बड़े नुकसान में चल रहे हैं। डिमांड कम भाव की भी नहीं होने से खरीदा माल भी रुका पड़ा है। दमदार वर्ग भी इस साल गल्ला व्यापार में उलझ गए। भारी भरकम स्टॉक और खरीदने के बाद गिरते भाव ने धन तंगी की स्थिति ला दी है।

बीजपर संकट : गेहूंका बीज व्यापार अगर ठीक चला तो फायदा मिलेगा। मालवांचल में इस बार गेहूं बीज की मांग में कमी मानी जाने से बाहर की पार्टी तलाशना प