पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव शक्ति यज्ञ की शोभायात्रा में सिंहस्थ की झलक

शिव-शक्ति यज्ञ की शोभायात्रा में सिंहस्थ की झलक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ की सफलता के लिए हो रहे शिव-शक्ति यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शनिवार सुबह 9 बजे महाकालेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा में सिंहस्थ में निकलने वाली अखाड़ों की पेशवाई जैसा नजारा दिखा।

आगे 101 ध्वज लिए बटुक, बैंड, ढोल, घोड़े, फूल उड़ाती तोप तो इनके पीछे बग्घी में महंत कलदास आदि साधु-संत सवार थे। महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। भस्म रमैया मंडल के सदस्य झांझ-मंजीरे, महाकाल के जयकारे लगाते निकले। इंदौर के राजकमल बैंड ने धार्मिक भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी। यात्रा शुभारंभ सिंहस्थ केंद्रीय समिति अध्यक्ष माखनसिंह चौहान ने किया। महाकाल मंदिर के पुजारी एवं यज्ञ आयोजन के प्रमुख प्रदीप गुरु, निर्मल गुरु, बबलू गुरु, पुजारी दिलीप गुरु, कुलदीप जोशी, रितेश शर्मा, उमेश पंड्या, मनोज बगाया, मोहित ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, महिला मंडल की नंदिनी जोशी, विनिता शर्मा, राजश्री जोशी,धनेश्वरी जोशी आदि सैकड़ों भक्त पैदल निकले। यात्रा गुदरी, गोपाल मंदिर, कंठाल, बुधवारिया होकर पिपलीनाका गुमानदेव हनुमान मंदिर मैदान यज्ञ स्थल पहुंची जहां मुख्य यजमान पुरुषोत्तम अग्रवाल इंदौर को मंडप प्रवेश कराकर अग्नि देव का आह्वान किया गया। दोपहर 3 बजे पं. हरिनारायण शास्त्री की भागवत शुरू हुई। 20 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 से 2 बजे तक यज्ञ चलेगा।

पालकी में निकली ज्योत

यज्ञ हेतु महाकाल मंदिर व हरसिद्धि मंदिर से ज्योत व शुद्धिकरण हेतु कोटितीर्थ कुंड का जल कलश में भरा गया। ज्योत व कलश पालकी में रखकर निकाले।

ये खास
251 महिलाएं कलश लेकर शामिल

04 किमी. मार्ग से गुजरी यात्रा

50
मंचों से यात्रा का स्वागत

यज्ञ स्थल पर मुख्य यजमान अग्रवाल से पूजन कराते पंडित व दूसरे चित्र में शोभायात्रा में शामिल कार्यक्रम संरक्षक पुजारी प्रदीप गुरु व भक्तगण।

खबरें और भी हैं...