पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवासगेट पर कांग्रेसियों का धरना

देवासगेट पर कांग्रेसियों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(थाने में मेहमान नवाजी: कुसीं पर बैठ हंसते रहे : हिंदूवादी नेताओं के साथ गिरफ्तारी के बाद थाने में मेहमानों जैसा व्यवहार हुआ। वे थाने में कुर्सियों पर बैठकर साथियों से गप्पे लड़ाते रहे। पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके लिए मिनरल वाॅटर की बोतल लेकर खड़े थे। इस दौरान थाने परिसर में भीड़ जमा रही। मुख्य आरोपियों ने ऑफ द रिकार्ड स्वीकार किया कि तोड़फोड़ कर गलती की है। बाद में कोर्ट ले जाने के दौरान वे मुंह छिपाने को मजबूर हो गए।)
उज्जैन। विक्रम विवि में तोड़फोड़ कुलपति से अभद्रता करने वाले विहिप और बजरंग दल के 15 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जज ने आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कर इसलिए आरोपियों को जेल भेज दिया। अब 30 सितंबर को कोर्ट में पेशी है।
कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल के कश्मीरी छात्रों की मदद संबंधी बयान के विरोध में सोमवार को विहिप और बजरंग दल के लोगों ने यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ कर दी थी। हंगामाइयों ने कुलपति से भी अभद्रता की थी।
मामले में बजरंग दल विभाग संयोजक महेश आंजना, जिला संयोजक हेमंत सिंह अरोदिया, जिला सह संयोजक महेश यादव, प्रखंड संयोजक अभिषेक पंड्या, नीरज कौशल उर्फ चिंटू के साथ ही विहिप दल के अंकित चौबे, मेहरबानसिंह, पप्पू बैरागी, सौरभ उर्फ शेरू, कृष्णा मालवीय, विष्णु उर्फ अन्ना, तारकेश, सन्नी व्यास, शुभम चावड़ा और धर्मेंद्र सिंह चौहान के पुलिस गिरफ्त में आने पर सीजेएम जीसी शर्मा के समक्ष पेश किया।
जज शर्मा ने जमानत अर्जी सुनवाई के बाद निरस्त कर कहा आरोपी बिना अनुमति पूर्व सूचना के लाठियां लेकर विवि में बलवा करने गए थे। उन्होंने कुलपति के कार्य में बाधा डाली, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जो गंभीर अपराध है। सभी को 30 सितंबर तक जेल भेजा जाए।
प्रोफेसर्स पर भी शंका : सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला कि घटना की मुख्य वजह विवि के प्रोफेसर्स की आपसी प्रतिस्पर्धा है। कुछ प्रोफेसर निजी हितों के चलते कुलपति प्रो. कौल को पद से हटवाना चाहते हैं। इसी के चलते उन्होंने कुछ युवाओं को उकसाकर आर्थिक सहयोग भी किया था। वहीं कुछ ठेकेदार भी मामले में लिप्त हैं। पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

एनएसयूआई ने बंद कराए कॉलेज: उज्जैन। विक्रमविवि में तोड़फोड़ और कुलपति के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ बुधवार सुबह एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जिलेभर के काॅलेज बंद करवाए। वहीं घटना के विरोध में बंद विश्वविद्यालय बुधवार को खुला। एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुबह 8 बजे माधव कॉलेज में इकट्ठा हुए। यहां से प्रदेश महासचिव विजय बोड़ाना और जिला अध्यक्ष प्रीतेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाइक से रैली निकालकर कॉलेज बंद कराने निकल पड़े।
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को कॉलेज अौर अध्ययनशालओं में प्रवेश नहीं करने दिया। एमआईटी कॉलेज खुला मिलने पर वहां प्रोफेसर्स ने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर कॉलेज बंद कर दिया। 11.30 बजे रैली समाप्त कर सभी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इधर विक्रम विवि के कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल ने बुधवार सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभालकर कामकाज शुरू कर दिया।
थाने में मेहमान नवाजी: कुसीं पर बैठ हंसते रहे : हिंदूवादी नेताओं के साथ गिरफ्तारी के बाद थाने में मेहमानों जैसा व्यवहार हुआ। वे थाने में कुर्सियों पर बैठकर साथियों से गप्पे लड़ाते रहे। पदाधिकारी कार्यकर्ता उनके लिए मिनरल वाॅटर की बोतल लेकर खड़े थे। इस दौरान थाने परिसर में भीड़ जमा रही। मुख्य आरोपियों ने ऑफ रिकार्ड स्वीकार किया कि तोड़फोड़ कर गलती की है। बाद में कोर्ट ले जाने के दौरान वे मुंह छिपाने को मजबूर हो गए।
खुद पांचवीं पास और कुलपति से मांग रहे थे जवाब: पुलिस ने केस डायरी के लिए आरोपियों से उनकी जानकारी मांगी। वीडियो फुटेज में कुलपति से कश्मीरी छात्रों के संबंध में जवाब मांगते दिख रहे आरोपियों ने बताया वे चौथी-पांचवीं तक शिक्षित हंै और पदाधिकारी आठवीं तक पढ़े हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कॉलेज देखा नहीं और कुलपति से जवाब मांग रहे हो।

कांग्रेसियों ने देवासगेट धरना दिया : घटना के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने देवासगेट पर माधव कॉलेज के समीप लोकसभा युवक कांग्रेस कमेटी उज्जैन के बैनर तले धरना दिया। कांग्रेसियों ने आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान, माधवनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर, जीवाजीगंज ब्लाक अध्यक्ष मुकेश भाटी, चंद्रभानसिंह चंदेल, उमेशसिंह सेंगर ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा यदि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो युवक कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसमें उज्जैन बंद प्रमुख होगा। धरने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, रवि भदौरिया, अनवर बाबा आदि मौजूद थे। अंत में कांग्रेसियों ने कलेक्टर कवींद्र कियावत के नाम नायब तहसीलदार शेखर चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
कुलपति से दुर्व्यवहार करने वाले 15 उपद्रवियों को जेल : जज ने कहा विवि में तोड़फोड़ गंभीर घटना, नहीं दे सकते जमानत, 30 सितंबर को पेशी अब इनकी तलाश: मामलेमें पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को अंकित चौबे, अन्ना सहित सुबह पांच आरोपियों को पकड़ लिया था।
नतीजतन मुख्य आरोपी महेश आंजना सहित 8 आरोपियों ने सुबह थाने में सरेंडर कर दिया, जिन्हें जेल भेजने के बाद पुलिस अब ऋषभ कुशवाह, राकेश एक अन्य आरोपी के साथ ही पांच और आरोपियों के नाम तलाश रही है।