- Hindi News
- हिंदी के प्रयोग से आमजन को बैंकिंग से जोड़ें
हिंदी के प्रयोग से आमजन को बैंकिंग से जोड़ें
हिंदी के प्रयोग से आमजन को बैंकिंग से जोड़ें
उज्जैन. बैंकऑफ इंडिया उज्जैन अंचल द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य चलाए गए हिंदी माह के दौरान हुई बैंकिंग ज्ञान सह शब्द वर्ग पहेली, प्रश्नमंच सुस्मृति प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह को बैंक के उज्जैन आंचलिक प्रबंधक एके पाठक ने कहा हिंदी के प्रयोग से आमजन को बैंकिंग से जोड़ें। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक विद्युत कुंडू, यूएस चौबे, मुख्य प्रबंधक ने भी संबोधित किया। संचालन मुख्य प्रबंधक केसी शर्मा ने किया। आभार प्रबंधक विशालाक्षी वर्मा ने माना।
निबंधप्रतियोगिता : स्कूलमें बुधवार को हिंदी दिवस मनाया गया। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य याज्ञवल्क्य दुबे ने की। इस अवसर हुई निबंध स्पर्धा में पायल जारवाल प्रथम, गोविंद दांगी द्वितीय तथा जितेंद्र चौहान तृतीय रहे।