माधव कॉलेज में हिंदी भाषा कार्यशाला
माधव कॉलेज में हिंदी भाषा कार्यशाला
उज्जैन. माधवकॉलेज के गांधी हॉल में हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। अतिथि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विवि के कुलपति प्रो. मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा हिंदी भारत माता के ललाट का सिंदूर और शृंगार है। भाषा जीवन जीने की कला सिखाती है। भाषा में प्रयोग की दृष्टि से क्रिया पद सबसे महत्वपूर्ण होता है। आज हिंदी व्यापार, बाजार और रोजगार की भाषा बन चुकी है। अध्यक्षीय उद्बोधन प्राचार्य डॉ. एनएन वर्मा ने दिया। डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. शोभा मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. जफर मेहमूद ने किया। आभार डॉ. सरोज तोमर ने किया।