पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंहस्थ का बाजार दुकानों का बंटवारा

सिंहस्थ का बाजार दुकानों का बंटवारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33% से ज्यादा प्लॉट के लिए आवेदन ही नहीं
सेक्टर प्लॉट खाली

खिलचीपुर (बी समूह) 47

सिद्धवट (डी समूह) 38

कालभैरव (डी समूह) 28

उजड़खेड़ा-1 (डी समूह) 54

उजड़खेड़ा-2 (डी समूह) 122

भूखीमाता (एफ समूह) 84

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में दुकानों के प्लॉट को लेकर आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जितने आवेदन आए हैं उनके हिसाब से 33 प्रतिशत से ज्यादा प्लॉट खाली रह जाएंगे। इसके बावजूद आवेदन की तारीख बढ़ाने को लेकर प्रशासन ने अब तक स्थिति अस्पष्ट नहीं की है। दूसरी तरह प्राप्त आवेदनों की लॉटरी कब आैर कैसे निकाली जाएगी, इसको लेकर भी अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

मेला क्षेत्र के अंतर्गत छह समूहों के 18 सेक्टरों में 1145 दुकानों के प्लॉट आवंटन होना है। शुक्रवार को इसके आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। कुल 2654 आवेदन निगम कार्यालय में जमा हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी छह सेक्टर ऐसे हैं जहां 373 प्लॉट के लिए कोई आवेदन तक नहीं आया है। यानि दोबारा आवेदन नहीं बुलाए गए तो 33 प्रतिशत से ज्यादा प्लॉट खाली रह जाएंगे। शनिवार को शासकीय अवकाश होने के कारण प्रशासन ने इसकी तारीख बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं लिया। जो आवेदन आए हैं उनकी लॉटरी के लिए भी 17 फरवरी के बाद सूचना देने की घोषणा की गई है। लॉटरी कब, कहां आैर कैसे होगी, इसकी स्थिति भी अस्पष्ट है।

शनिवार को अवकाश होने के कारण फॉर्मों की स्थिति पर चर्चा नहीं हो पाई है। एक-दो दिन में इस बारे में विचार किया जाएगा। लॉटरी की तारीख भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। दिवाकर नातू, अध्यक्ष, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण

खबरें और भी हैं...