- Hindi News
- इस्कॉन मंदिर में प्रभुपाद को पकवानों का भोग
इस्कॉन मंदिर में प्रभुपाद को पकवानों का भोग
भास्कर संवाददाता. उज्जैन. भरतपुरीस्थित इस्कॉन मंदिर में बुधवार को स्वामी प्रभुपाद के स्मृति दिवस एवं स्वामी भक्तिचारू महाराज के जन्मोत्सव पर भक्तों ने 350 तरह के पकवानों का महाभोग लगाकर उत्सव मनाया। सुबह 8 बजे मंदिर में स्वामी भक्तिचारू महाराज के प्रवचनों की सीडी चलाई गई। 10 से दोपहर 12 बजे तक राधा विनोद प्रभु, अरुणाक्ष प्रभु चंद गोपी प्रभु सहित करीब 50 भक्तों ने स्वामी प्रभुपाद जी के जीवन काे महिमा मंडित किया। पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया दोपहर में स्वामीजी की प्रतिमा के समक्ष भोग लगाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की। शाम 7.30 बजे भक्तों ने स्वामी भक्तिचारू महाराज का स्मरण करते हुए उनके चित्र के समक्ष पाद प्रक्षालन माल्यार्पण किया महाकीर्तन के साथ रात 9 बजे केक काटकर उनका 68 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।