विश्वकर्मा को 56 भोग
उज्जैन. विश्वकर्माजयंती पर बुधवार को पांचाल समाज ने अपने आराध्यदेव भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धार्मिक पूजा-पाठ महाआरती कर मनाई। कार्तिक चौक स्थित पांचाल समाज धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा को 56 भोग लगाया। समाज अध्यक्ष एवं पार्षद जगदीश पांचाल ने बताया सुबह 11 बजे अभिषेक-पूजन कर शृंगार किया दोपहर 12 बजे सैकड़ों समाजजनों ने महाआरती कर जन्मोत्सव मनाया। पंकज पांचाल ने बताया धर्मशाला में चल रही पं. योगेश आचार्य की सप्त दिवसीय भागवत कथा का भी समापन हुआ। उज्जैन पोलीटेक्निक महाविद्यालय में अधीक्षक एआर मेघवंशी, प्राचार्य एसके शास्त्री, एनडी महाजन, डीके जोशी, एसके पीपरा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मशीनों-औजारों का पूजन किया। श्री गुरु सांदीपनि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने कार्यशाला की। प्रो.आशुतोष देशवाली, डॉ. आमिर खान, हेमंत देशवाली, आरसी श्रीवास्तव, चिराग जोशी सहित विद्यार्थियों ने पूजन-आरती की।