कलचुरी धाम का भूमिपूजन हुआ
कलचुरी धाम का भूमिपूजन हुआ
उज्जैन | राष्ट्रीय एकता कलचुरी समाज सिंहस्थ महापर्व में आए समाजजनों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था सहित अन्य धार्मिक आयोजन करेगा। भैरवगढ़ जोन के गढ़कालिका सेक्टर में आवंटित भूखंड पर कलचुरी धाम नाम से शिविर लगेगा। शिविर स्थल का भूमिपूजन शनिवार को राष्ट्रीय कलचूरी एकता महासंघ की राष्ट्रीय संयोजिका अर्चना जायसवाल, जिपं उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, पिंटू जायसवाल, महेश राय, रवि राय, धन्नालाल पोरवाल आदि की उपस्थिति में किया गया।