स्वामी सत्यमित्रानंदजी गिरि के शिविर में बनेंगे स्विस कॉटेज
निवृत्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंदजी गिरि महाराज के बड़नगर रोड मुल्लापुरा पर लगने वाले शिविर में अत्याधुनिक स्विस कॉटेज आैर यज्ञशाला भी बनेगी। इसी सप्ताह से इनके अस्थाई निर्माण का कार्य शुरू होगा।
बड़नगर रोड मुल्लापुरा पर 3.50 लाख स्कवेयर फीट में निवृत्तमान शंकराचार्य एवं भारत माता मंदिर हरिद्वार के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंदजी गिरि महाराज का शिविर लगेगा। समन्वय परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. टीआर थापक ने बताया स्वामीजी के शिविर में स्विस कॉटेज के अलावा एक बड़ा प्रवचन हॉल, यज्ञशाला, भोजनशाला के अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक एसी रूम बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने के लिए हरिद्वार सहित उप्र के अन्य कारीगर आैर विशेषज्ञ इसी सप्ताह उज्जैन पहुंच कर काम शुरू करेंगे। प्रतिदिन यहां प्रवचन, यज्ञ सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। इसके अलावा अन्न क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं को भोजन करवाया जाएगा।