अवधूत बाबा ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति मांगी
उज्जैन| नए बायपास पर स्थित अवधूत अरुण गिरिजी महाराज के पंडाल में चल रहे 111 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति पर हेलीकॉप्टर से दो दिन पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए महाराजश्री ने प्रशासन और पुलिस से अनुमति मांगी है। यज्ञ पूर्णाहुति 19 फरवरी को होगी। बाबा के अनुसार 18 और 19 फरवरी को यज्ञ स्थल पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए आर-44 चार सीटर हेलीकॉप्टर आएगा। इसके लिए कलेक्टर, एसपी और पीडब्ल्यूडी को पत्र देकर अनुमति मांगी गई है। हेलीकॉप्टर 18 को आएगा तथा 19 को जाएगा। इसलिए पंडाल परिसर में हेलीपेड बनाने की भी अनुमति मांगी गई है। गौरतलब है कि अवधूत बाबा क्षेत्र के किसानों की भलाई के लिए सिंहस्थ के पहले 111 कुंडीय किसान यज्ञ कर रहे हैं।