पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवाधाम में बनेगा पांच करोड़ का अवेदना केंद्र

सेवाधाम में बनेगा पांच करोड़ का अवेदना केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंभीर बीमारियों के कारण जीवन के अंतिम दिनों में वेदना झेल रहे लोगों के लिए वेदनाओं से रहित अवेदना केंद्र एक नई आश्रय स्थली बनेगा। जिसमें ऐसे लोगों को अंतिम क्षणों में वेदना रहित सुख-सुविधा आैर उल्लास के साथ रखा जाएगा। अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में पांच करोड़ की लागत से बने प्रदेश के पहले अवेदना केंद्र का रविवार को लोकार्पण होगा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह के आतिथ्य में रविवार सुबह इसका लोकार्पण किया जाएगा।

सेवाधाम विकास परिषद के अध्यक्ष गिरीश जे. शाह ने बताया मनोरोगी, दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, टीबी, एचआईवी, लकवा, पोलियो, शारीरिक संक्रमण सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से ग्रसित ऐसे लोग जिनके जीवन के बहुत कम क्षण शेष हैं आैर जो वेदना से कराह रहे हैं, ऐसे लोगों के वेदना रहित अंतिम क्षणों को सुख-सुविधाएं आैर उल्लास से साथ गुजारने के आश्रय स्थली के रूप में अवेदना केंद्र की परिकल्पना की गई है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रखरजी महाराज व अनाम प्रेम प्रमुख दादाजी (मुंबई) के सानिध्य में रविवार सुबह 11 बजे से समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रदेश के पहले डिडवानिया (रतनलाल) अवेदना केंद्र का लोकार्पण करेंगी। अवेदना केंद्र के लोकार्पण के साथ ही उज्जयिनी वरिष्ठ नागरिक संगठन के 30 वर्ष आैर सेवाधाम आश्रम के 27 वर्ष पूर्ण होने के साथ सुधीरभाई के 12 वर्षीय अन्न त्याग संकल्प की पूर्णाहुति महाप्रसंग का आयोजन भी होगा। संगठन के पं. राधेश्याम शर्मा गुरुजी, ओमप्रकाश खत्री, डॉ. वेदप्रताप वैदिक, राजेंद्र सिंह हाड़ा, डॉ. अनिल भंडारी ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। अवेदना केंद्र में 100 बच्चों, 50 महिलाओं आैर 50 पुरुषों को रखा जा सकेगा।

अन्न त्याग के संकल्प

की होगी पूर्णाहुति
उज्जयिनी वरिष्ठ नागरिक संगठन आैर सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीरभाई गोयल ने आचार्य महाप्रज्ञजी की निश्रा में 2004 में निराश्रित व नि:शक्त मरणासन्नों के उत्थान के लिए अन्न त्याग का संकल्प लिया था। अवेदना केंद्र का सपना साकार होने पर संकल्प की पूर्णाहुति महाप्रसंग भी आयोजित होगा।

खबरें और भी हैं...