पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुट्टी के बावजूद पहुंचे साधु

छुट्टी के बावजूद पहुंचे साधु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | सिंहस्थ कार्यालय में दूसरे शनिवार की छुट्टी थी लेकिन साधु-संतों को शनिवार की छुट्टी का पता नहीं था। अगले दिन रविवार होने से वे शनिवार को मेला कार्यालय में प्लॉट आवंटन के लिए आए थे लेकिन छुट्टी होने से साधु-संतों को निराश लौटना पड़ा। सिंहस्थ कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी नहीं थे। शनिवार को सीधी से कबीरपंथी महंत राजेश्वरपुरी महाराज, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी हरिद्वार से महंत राघवानंद पुरी और जूना अखाड़ा के संत दशरथपुरी महाराज सहित कईं साधु-संत मेला क्षेत्र में प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन करने के लिए मेला कार्यालय पहुंचे थे। इसी के साथ मेला क्षेत्र में दुकानों के आवंटन के लिए कई व्यापारी भी मेला कार्यालय पहुंचे।

खबरें और भी हैं...