सिंहस्थ के लिए चक्रतीर्थ पर भी तैयारी
उज्जैन | सिंहस्थ के लिए चक्रतीर्थ भी हर लिहाज से तैयार है। शवदाह के लिए ओटले से लेकर कंडे व लकड़ियाें का पर्याप्त भंडारण है। संचालनकर्ता चक्रतीर्थ सहायक न्यास के प्रबंधक सतीश व्यास ने बताया सिंहस्थ के मद्देनजर 4 हजार क्विंटल लकड़ियां व 5 लाख कंडों का भंडारण किया है। एक शव के दाह संस्कार मेें 75 कंडे व 2 क्विंटल लकड़ियां लगती हैं। जरूरत अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है। लकड़ियां 500 रुपए प्रति क्विंटल व कंडे 4 रुपए नग दिए जाते हैं। चक्रतीर्थ पर नीचे क्षिप्रा तट से सटे 21 व उपर 14 ओटले बनकर तैयार हैं। दो इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह भी हैं, जहां एक रुपए में दाह संस्कार किया जा सकता है। शोक सभा के लिए दो हाल क्षिप्रा तट पर व एक बड़ा हाल इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह के पास बनाया जा रहा है। 100 छोटे-बड़े वाहनोंं की पार्किंग के लिए स्थान है। सफाई के लिए तीन कर्मचारी हैं, जो बारी-बारी से डयूटी देंगे।