पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालान से बचना है तो कल से हेलमेट जरूर पहने

चालान से बचना है तो कल से हेलमेट जरूर पहने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालान से बचना है तो सोमवार से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। वरना पुलिस चालान काट देगी। साथ ही बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार से अभियान शुरू होने जा रहा है।

एसपी एमएस वर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट पहन कर ही दोपहिया वाहन चलाएं। पुलिसकर्मियों के लिए भी हेलमेट पहन कर बाइक चलाना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले पिछले साल मार्च-अप्रैल में अभियान चला था। अभियान का असर दुकानों पर दिखाई देने लगा है। दुकानदारों की मानें तो हेलमेट की बिक्री में अचानक उछाल आ गया है। इंदौर गेट स्थित एक आॅटो पार्ट्स व्यापारी ने बताया कि पिछले हफ्ते उसने 70 से अधिक हेलमेट बेचे हैं। अभी इक्का-दुक्का हेलमेट खरीदने वाले ग्राहक आते थे। बाजार में 350 से लेकर 1800 रुपए तक के हेलमेट उपलब्ध हैं। भास्कर ने शनिवार को कुछ दुकानदारों से बात की तो पता चला कि 1000 से 1200 रुपए तक कीमत के हेलमेट की डिमांड ज्यादा है।

पेट्रोल पंप संचालकों ने मांगी सुरक्षा
पंपों पर हेलमेट बिना पेट्रोल नहीं मिलने का बैनर जरूर टंगा है लेकिन सभी जगह दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल भराते दिखाई दिए। पंप संचालकों ने कहा कि वे सुरक्षा चाहते हैं। पिछले अभियान में भी वाहन चालक झगड़े पर आमादा हो जाते थे।

बिना हेलमेट के पेट्रोल भी नहीं मिलेगा
खबरें और भी हैं...