15 करोड़ से बनेगी छह सड़कें
सिंहस्थ2016 के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में छह आंतरिक सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जाएगा। इनमें से अधिकांश सड़कें सिंहस्थ क्षेत्र रामघाट पड़ाव क्षेत्र को जोड़ेगी। सड़कों के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लोनिवि ने इन सड़कों के इस्टीमेट तैयार किए हैं।
राज्य शासन ने इन सड़कों का काम उज्जैन नगर निगम से लेकर पीडब्ल्यूडी को सौंपा है। इनका निर्माण लोनिवि करेगा। लोनिवि सीई आरके सांवला एसई अनंत गोरे सभी छह मार्गों पर जाकर निर्माण की संभावनाएं देख चुके हैं। यहां सड़कों की चौड़ाई मापी जाकर कहां क्या प्रावधान किए जाने हैं,इस संबंध में सीई ने अपनी निरीक्षण टीम तैयार की, जिसके आधार पर इन सड़कों के इस्टीमेट तैयार किए गए हैं। सड़कों के निर्माण पर 15 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च होंगे। मंजूरी के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। ठेका होने के बाद सड़कों पर कार्य शुरू किए जाएंगे। ध्यान रहे कि नगर निगम के निर्माण कार्य में देरी के चलते निगम से सिंहस्थ के लिए बनाई जाने वाली छह सड़कों को पीडब्ल्यूडी को दिया है। यह निर्णय 7 जुलाई 2014 को मुख्य सचिव एंटोनी डीसा की अध्यक्षता में भोपाल हुई बैठक में लिया था। 9 अगस्त 2014 को नगर निगम द्वारा इन सड़कों को विधिवत लोनिवि को सौंप दिया गया।
सड़कों पर ये होंगे काम
>मार्गोंपर डामरीकरण होगा। >सीमेंट-क्रांक्रीट की सड़कें भी बनाई जाएगी >कुछ सड़कों के साइड में पैबर ब्लाॅक लगाए जाएंगे। कहीं ब्लॉक उखड़े हुए या टूटे हैं,उन्हें बदला जाएगा।
^सिंहस्थ के मद्देनजर बनाई जाने वाली सड़कों के इस्टीमेट फाइनल हो गए हैं। उन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है।,, आरकेसांवला, सीई,लोनिवि
5 से 7 मीटर की सड़कें, चौड़ीकरण को लेकर याचिका
मार्गोंके चौड़ीकरण को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगी हुई है, जिस पर सुनवाई चल रही है। संस्था मंथन पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से याचिका में कहा है कि शहरी क्षेत्र की सड़कों पर सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव रहेगा। ऐसे में इन सड़कों को चौड़ा किए जाने की आवश्यकता है। वहीं सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए 5 से 7 मीटर की सड़कें बनाई जाएगी क्योंकि यदि सड़कों को चौड़ा किया जाता है तो यहां मार्ग में आने वाले मकानों दुकानों को तोड़ना पड़ेगा। इसके लिए मुआवजे के रूप में क