- Hindi News
- वेलोसिटी को बेची जमीन, लोकायुक्त ने प्राधिकरण से तलब की जानकारी
वेलोसिटी को बेची जमीन, लोकायुक्त ने प्राधिकरण से तलब की जानकारी
यह दिया था तर्क
ऐसे किया खेल
उज्जैनविकास प्राधिकरण (यूडीए) के तत्कालीन बोर्ड पर 26 मई 2007 को अलखनंदा नगर महानंदा नगर के समीप मल्टी प्लेक्स निर्माण के लिए वेलोसिटी इंदौर को 6 करोड़ 60 लाख रुपए मूल्य के प्लाॅट को 2 करोड़ 30 लाख रुपए में बेचे जाने के आरोप हैं। इससे प्राधिकरण को सीधे-सीधे 4 करोड़ का नुकसान होना बताया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त एसएस उदावत ने यूडीए से 15 बिंदुओं पर जानकारी तलब की है।
15 दिसंबर 2006 को तत्कालीन यूडीए बोर्ड ने महानंदानगर स्थित एमआर 11 रोड के 10000 वर्ग मीटर भूमि को मल्टी प्लेक्स निर्माण के लिए दिए जाने का निर्णय लिया था। इस प्लाॅट की दर 2260 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की थी। प्लाॅट के लिए ज्यूपीटर सिक्योरिटीज एवं प्रॉपर्टीज ने 2280 रुपए तथा ब्रह्मा इंटरेक्टिव मल्टी प्लेक्स लिमिटेड इंदौर ने 2301 की दर डाली थी। ब्रह्मा इंटरेक्टिव मल्टी प्लेक्स लिमि इंदौर की निविदा दर को 26 मई 2007 को एक समिति द्वारा स्वीकृति की अनुशंसा की थी। यहां की कलेक्टर गाइड लाइन 6600 रुपए प्रतिवर्ग मीटर है, जबकि जमीन का आवंटन 2301 की दर से किया गया। कलेक्टर गाइड लाइन के हिसाब से जमीन की कीमत करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए होती है। 2301 की दर से ब्रह्मा इंटरेक्टिव को जमीन करीब 2 करोड़ 30 लाख में मिल गई। इस तरह से प्राधिकरण को करीब 4 करोड़ 30 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में लोकायुक्त प्रकरण दर्ज कर चुकी है।
> प्राधिकरण की ओर से तर्क दिया था कि विकसित भूखंडों का मूल्य निर्धारण विकास व्यय एवं भूमि क्रय मूल्य के अनुसार किया जाता है कि गाइड लाइन अनुसार। प्राधिकरण का उद्देश्य किसी भी संपत्ति को लाभ हानि की दर पर विक्रय करने का रहता है। >निविदा समिति गठन का उद्देश्य पारदर्शिता को दृष्टिगत रखते हुए एक से अधिक अधिकारियों को समिति में लिया ताकी उन अधिकारियों के अनुभव का लाभ भी लिया जा सके।
आडिट विभाग ने ली थी आपत्ति
तत्कालीनसीईओ बोर्ड ने ब्रह्मा इंटरेक्टिव को जमीन आवंटन करने के पूर्व ही 400 मीटर की दूरी पर स्थित वाणिज्यिक भूखंड क्रमांक डी-9 को ट्रेजर बाजार के लिए 4734 रुपए प्रतिवर्ग मीटर की दर से आवंटित किया गया। इसको लेकर आॅडिट विभाग ने आपत्ति भी ली थी, जिसमें पूछा गया था कि उक्त प्लाॅट आवंटन के लिए समिति का गठन किन नियमों के तहत किया गया। समिति सद