पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननि में नवरात्रि मेला गरबे आज से

ननि में नवरात्रि मेला गरबे आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(योगमाया मंदिर में की गई आकर्षक रोशनी।)
उज्जैन। शारदीय नवरात्रि पर्व गुरुवार से शुरू होगा। नवरात्रि 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नौ दिन की ही रहेगी लेकिन इस बार गरबे 8 दिन होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक ऐसा नवमी दशमी तिथि एक दिन आने से होगा। 3 अक्टूबर को सुबह महानवमी का पूजन होगा तो शाम को दशहरा मनेगा। घरों प्राचीन देवी मंदिरों में शुभ मुहूर्त में जवारे बोए जाएंगे, अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर घटस्थापना की जाएगी।
पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं विराजित होगी। रात में गरबों का रंग जमेगा। गढ़ कालिका, चामुंडा नगरकोट माता मंदिर में भक्तों का मेला लगेगा। हरसिद्धि में दीपमालाएं प्रज्जवलित होगी। भूखी माता, चौबीस खंभा देवी गुदरी चौराहा़, बीजासन माता देवासरोड, नवदुर्गा मंदिर रामघाट पर भी दर्शन के लिए भक्त उमड़ेंगे।
- आगर रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय छत्रपति शिवाजी परिसर में भी नवरात्रि मेले की धूम रहेगी। गुरुवार से यहां नगर सरकार माता का दरबार सजेगा और घट स्थापना के साथ नवरात्रि आराधना शुरू होगी। पार्षद जगदीश पांचाल और रवि राय के नेतृत्व में आयोजन किया जा रहा है। परिसर में नवरात्रि मेला भी लगेगा, जिसमें झूले, चकरी और खान-पान के स्टॉल लगेंगे। रोजाना शाम को गरबा उत्सव भी मनेगा। गरबा करने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
रामघाट से कलश यात्रा
हरसिद्धि भक्त मंडल: गुरुवारसुबह 8 बजे रामघाट से कलश यात्रा, 10 बजे मंदिर में 40 वें महोत्सव का शुभारंभ। दोपहर 3 बजे से मंदिर प्रांगण में पं. सत्यपाल शर्मा की देवी भागवत एवं रात 8 बजे सुंदरकांड।
नव दुर्गा महोत्सव लक्ष्मीनगर: आमेश्वरमहादेव मंदिर प्रांगण में 24 उत्सव मनेगा। गुरुवार सुबह 7.30 बजे घट स्थापना होगी। 26 सितंबर को शाम 5 बजे सुंदरकांड 27 को रात 9 बजे से गरबे होंगे।

शहर में 123 जगह होंगे गरबे: शहर में 221 स्थानों पर माताजी की स्थापना और 123 जगह गरबे के आयोजन होंगे। बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली। एएसपी राजेश व्यास ने बताया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार सुबह वायरलेस मीटिंग की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योजना बनाई गई। फ्रीगंज क्षेत्र में होने वाले 13 बडे़ आयोजन स्थलों पर स्थाई बल तैनात रहेंगे। शेष जगह पर थाने अन्य पीसीआर वैन निगरानी करेगी।


शहर में यहां प्रमुख गरबे
संस्था स्थान वर्ष समय
रिद्म सांस्कृतिक दशहरा मैदान 04 रात 8 से 11
गुजराती समाज तंबाखू बाजार 81 रात 9 से 11
नागर ब्राह्मण शर्मा परिसर 36 रात 7.30 से 11
नवदुर्गा उत्सव महा नंदानगर 25 रात 8.30 से 11
नवरंग सां. मंच तरणताल 06 रात 8 से 11
शनिदेव राष्ट्रीय नईपेठ 28 रात 9.30 से 11
परिचय सांस्कृति डाबरी पीठा 39 रात 9.30 से 12
गुजराती समाज नईसड़क 37 रात 9 से 11

( इस बार छत्री चौक में श्रीराम स्पोटर्स के गरबे नहीं होंगे सिर्फ आरती की जाएगी। जानकारी संस्था प्रमुखों के अनुसार।)

आज मां शैल पुत्री का पूजन : नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैल पुत्री का पूजन करें। यह हिमालय की पुत्री है। इसलिए इनका नाम शैल पड़ा।
देवी का स्वरूप: बैलपर सवार देवी के एक हाथ में त्रिशूल-दूसरे में कमल पुष्प है।

कैसे करें खुश : मांशै ल पुत्री को सौभाग्य की सामग्री अर्पित करें। पान-सुपारी चढाएं। इससे देवी प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देगी।