- Hindi News
- नानाखेड़ा की 24 कॉलोनियों को पीने का पानी
नानाखेड़ा की 24 कॉलोनियों को पीने का पानी
नानाखेड़ाक्षेत्र की 24 कॉलोनियों में पीने के पानी की समस्या का समाधान जल्दी होगा। नगर निगम इन कॉलोनियों को नलों से पानी देने के लिए पाइप लाइन डालेगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया जल्दी निपटाई जाएगी।
यह फैसला बुधवार को विधायक डॉ. मोहन यादव और महापौर रामेश्वर अखंड के संयुक्त भ्रमण के दौरान लिया गया। नानाखेड़ा क्षेत्र के कॉलोनीवासियों द्वारा लंबे समय से पीएचई की पाइप लाइन डाल कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। इस क्षेत्र में यूडीए की कॉलोनियां भी हैं। यूडीए और निगम के बीच पाइप लाइन डालने को लेकर पत्र व्यवहार भी होता रहा है। बुधवार को दोनों जनप्रतिनिधि जब इन क्षेत्रों में पहुंचे तो विधायक और महापौर के बीच बातचीत से मामला हल हो गया। डॉ. यादव के अनुसार महापौर ने पाइप लाइन डालने की मंजूरी दे दी है।
दोजगह रोटरी
भ्रमणके दौरान इंदौर फोरलेन और महामृत्युंजय से तीन बत्ती आंतरिक फोरलेन का दौरा भी किया। इसमें सड़क निर्माण की गड़बडिय़ों और लापरवाही पर विधायक महापौर ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया और निर्देश दिए। फोरलेन से लगी कॉलोनियों के सर्विस रोड और रोटरी बनाने, सिंहस्थ योजना में बन रहे आंतरिक बायपास के फोरलेन मुहाने पर भी रोटरी बनाने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान पार्षद मीना विजय जोनवाल, ऋतुबाला संतोष व्यास, सुरेखा दिलीप भार्गव, एल्डरमैन डॉ. विमल गर्ग और नगर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया तथा अन्य अधिकारी साथ थे।
ये भी काम होंगे
>नानाखेड़ा क्षेत्र की कॉलोनियों से बारिश और सीवरेज का पानी निकासी होगी।
> शिप्रा में मिलने वाले गंदे नालों की रोकथाम की जाएगी।
> सर्विस रोड के साथ ड्रेनेज, पाइप लाइन और अन्य काम होंगे।
> इंजीनियरिंग कॉलेज से त्रिवेणी तक भी सेंट्रल लाइटिंग लगाई जाएगी।