- Hindi News
- आज माधनगर अस्पताल में शिफ्ट होगा हड्डी वार्ड
आज माधनगर अस्पताल में शिफ्ट होगा हड्डी वार्ड
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। कलेक्टरकवींद्र कवायद के आदेश पर गुरुवार को जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड को माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। हड्डी से संबंधित सभी तरह के ऑपरेशन यहां हो सकेंगे।
माधवनगर अस्पताल में करीब 60 बेड का वार्ड रहेगा। यहां ज्यादा मरीज भर्ती हो सकेंगे। यहां ट्रामा यूनिट भी है। इन्हीं सब सुविधाओं को ध्यान में रखकर वार्ड को माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वार्ड में यहां का स्टॉफ तो रहेगा ही, जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड के स्टॉफ को भी भेजा जाएगा। ध्यान रहे कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.प्रवीर कृष्ण ने एक वर्ष पहले माधवनगर अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान इस अस्पताल को पूरी क्षमता से चलाए जाने के आदेश दिए थे। कैंसर यूिनट को भी जिला अस्पताल से माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। यूनिट में डॉक्टर छह स्टॉफ नर्स को पदस्थ किया जाएगा।
^कलेक्टरके आदेश से हड्डी वार्ड को माधवनगर अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।\\\'\\\' डॉ.सीडीशर्मा, सिविलसर्जन