पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी करने वाला गिरफ्तार

चोरी करने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। तीनदिन पहले उद्याेगपुरी में बर्तन बनाने के कारखाने में हुई चाेरी के मामले में बुधवार को पारदीखेड़ा के एक बदमाश को हिरासत में लिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कारखाने से चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही से पीतल की टीन जब्त कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

दोमहिलाओं से मारपीट- ग्रामरातड़िया में बुधवार सुबह जानकीलाल उर्फ जानू पड़ोसी राजूबाई के घर के सामने खड़ा था। राजूबाई ने खड़े रहने से मना किया तो जानकीलाल ने डंडे से पीट दिया। इधर महाकाल पुलिस ने बताया शोभा मराठा निवासी हरसिद्धी चौराहा के साथ दिनेश लाल ने मारपीट कर दी।

मोबाइलचाेरी: बुरहानपुरका दीपक जोशी बुधवार को उज्जैन आया था। फाजलपुरा कलाली में कालू के साथ शराब पी रहा था। दीपक की जेब से मोबाइल और 1600 रुपए निकाल ले गया।