पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर औचक निरीक्षण

स्टेशन पर औचक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशन पर औचक निरीक्षण

भासं. उज्जैन। परेके सीनियर डी पॉवर एसकेडी अग्रवाल सीनियर डीएफओ एस खंडेलवाल ने बुधवार को स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को स्टेशन पर विशेष सफाई होगी। अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर स्थित संदीप जैन की स्टॉल पर गंदगी देखकर, ट्राॅली संचालक रमेश जैन और मुकेश जैन को बिना वर्दी होने से 500-500 रुपए जुर्माना किया है।

महिलाको घर से निकाला

भासं. उज्जैन। विष्णुपुरानिवासी पार्वती उर्फ प्रीति की शादी ढांचा भवन के अजय मरमट से हुई थी। पति अजय उद्योगपुरी में काम करता है। साड़ी का व्यवसाय करने के लिए पार्वती से पति अजय और सास कमलाबाई 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पार्वती ने मना किया तो उसे घर से निकाल दिया।

इधररिश्ता लेकर गए तो पीट दिया- नरवरथाना क्षेत्र स्थित ग्राम चेनपुर निवासी गजराम बुधवार को उसकी पुत्री का रिश्ता लेकर धर्मेंद्र के घर गया था। तभी हंसखेड़ी के रामेश्वर और गजराम के साथ विवाद हो गया। इसी बात पर धर्मेंद्र, उसकी मां सुंदरबाई और रामेश्वर उसका भाई मोहनलाल ने गजराम के साथ मारपीट कर दी।

युवकपर चाकू से हमला

भासं. उज्जैन। एकतानगर निवासी दिलीप बिजौरिया बुधवार को हैंडपंप पर पानी भर रहा था। तभी क्षेत्र के सोनू काछी उसका भाई संदीप आया और दिलीप से गाली गलौच करने लगे। दिलीप ने विराेध किया तो उसके साथ मारपीट कर चाकू मार दिए।

धाेखाधड़ीका आरोपी गिरफ्तार

भासं. उज्जैन। रामीनगर के जितेंद्र भार्गव और ब्यावरा के जितेंद्र के खिलाफ भोपाल के पवन पंथी ने कूलर ठगी का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे जितेंद्र को बुधवार सुबह तीन बत्ती चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कंजरोंको जेल भेजा-तीन दिनपहले वारदात की योजना बनाते समय नरवर पुलिस की गिरफ्त में आए पप्पू और पवन को बुधवार को िगरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

शिप्रापर नहान-श्राद्ध की भीड़

भासं. उज्जैन। बुधवारको भी श्रद्धालुओं ने पितृ शांति के लिए पिंड-दान तर्पण कर श्राद्ध पूजन कराया शिप्रा में स्नान कर दान-पुण्य किया। सिद्धवट-गया कोठा तीर्थ पर भी पूजन के लिए लोग उमड़े।