पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ के कारण नहीं चल रही सिटी बस सेवा

आरटीओ के कारण नहीं चल रही सिटी बस सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौररामेश्वर अखंड ने बुधवार को कहा कि आरटीओ के कारण नगर निगम की उप नगरीय सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही। निगम की बसें डिपो में खड़ी हैं। निगम उनका टैक्स दे रहा है, आरटीओ का शुल्क चुका रहा है। बसें खड़ी-खड़ी खराब हो रही है। आरटीओ निजी ऑपरेटरों को लाभ पहुंचाने के लिए नगर निगम को परमिट नहीं दे रहे।

अखंड ने देवासगेट बस स्टैंड से सिटी बस की तराना उपनगरीय सेवा का औपचारिक शुभारंभ करते हुए कहा कि सिटी बस सेवा से नागरिकों और ग्रामीणों को फायदा होगा। महापौर की बात का समर्थन करते हुए भाजपा पार्षद दल उपनेता जगदीश पांचाल ने कहा यह जनता के दिल की बात है जो महापौर ने कही है। विधायक डॉ. मोहन यादव, अनिल फिरोजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद गब्बर भाटी, संतोष यादव, सत्यनारायण चौहान, योगेश्वरी राठौर, बुद्धिप्रकाश सोनी, अिनल जैन कालूहेड़ा भी मौजूद थे। महापौर ने फीता काटा और हरी झंडी दिखा कर सिटी बस को रवाना किया। सिटी बस ऑपरेटर कंपनी के संचालक कुलदीप शास्त्री, बबलू यादव ने स्वागत किया। उन्होंने बताया तराना-उज्जैन के बीच सिटी बसों का संचालन गुरुवार से नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। गुरुवार सुबह 11 बजे तराना में इस सेवा का शुभारंभ फिरोजिया और बंसल की मौजूदगी में होगा।