- Hindi News
- बैठक में हंगामा, कर्मचारी और उपायुक्त में तकरार
बैठक में हंगामा, कर्मचारी और उपायुक्त में तकरार
भासं. उज्जैन। नगरनिगम की विधि समिति की बैठक में बुधवार को उपायुक्त एसएन मिश्रा और विधि विभाग के कर्मचारी मुशीर अहमद के बीच तीखी तकरार हो गई। बात बढ़ती देख समिति प्रभारी संतोष यादव ने दोनों पक्षों को शांत कर बैठक स्थगित कर दी। मामला 36 कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश को लेकर उठा था। इसमें एक पूर्व कर्मचारी तुलसीराम का नाम कोर्ट से केस हार जाने के बाद भी नियुक्ति आदेश में आने से आयुक्त अविनाश लवानिया ने जांच करा कर नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया था। पार्षद जगदीश पांचाल ने मामला उठाते हुए निगम हित में काम नहीं करने वाले एडवोकेट्स को हटाने का सुझाव दिया। इसी मुद्दे पर मुशीर अहमद जानकारी दे रहे थे तभी मिश्रा ने कह दिया विधि विभाग फाइलों को डांस कराता रहता है, इसी बीच दूसरे पक्ष को केस जीतने का मौका मिल जाता है। इस पर मुशीर अहमद ने मिश्रा का तीखा प्रतिवाद किया। इस पर दोनों में तकरार हो गई।