पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर आज चलसमारोह

अग्रसेन जयंती पर आज चलसमारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेधावी बच्चों का सम्मान : अग्रवालसमाज ने गुरुवार रात मोदी गली में समाज की धर्मशाला में 200 मेधावी बच्चों का अतिथि विजय मित्तल, रामबाबू गोयल, प्रदीप मित्तल, राम अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, तृप्ति मित्तल ने सम्मान किया। कार्यक्रम में पर्यावरण आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। संचालन दीपक मित्तल, प्रतीक अग्रवाल ने किया। दोपहर में गोलामंडी धर्मशाला में अड़ोसी-पड़ोसी की नोक-झोंक सहित महिलाओं की अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

भासं. उज्जैन. महाराजाअग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज का गुरुवार शाम 5 बजे गोलामंडी धर्मशाला से चलसमारोह निकलेगा कई कार्यक्रम होंगे। अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष भगवानदास एरन ने बताया चलसमारोह में सैकड़ों समाजजन बैंड-बाजों के साथ बुधवारिया, तेलीवाड़ा, कंठाल, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, दानीगेट, गणगौर दरवाजा होकर रामघाट मार्ग पर महाकाल मंडपम् पर समाप्त होगा। यहां समाज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ वरिष्ठों के सम्मान के साथ महाप्रसादी होगी।