किसान सोयाबीन को पानी पिलाने में लगे
संतोष राठौर|उज्जैन. बािरशकी उम्मीद अब कम लगने से किसान सोयाबीन उपज को पानी िपला रहे हैं। सिंचाई में लगे किसानों के अनुसार पैदावार बढ़ने और दाना बढ़ाने के िलए पानी की खास जरूरत है। गांव तालोद के किसान अंतरसिंह ने बताया उपज को पानी तो पिला रहे लेकिन उपज पानी पी नहीं रही, इसे तो आसमानी बारिश की जरूरत पड़ रही है। गांव िसकंदरी के किसान सोनू आंजना ने बताया 15 जून से 15 िसतंबर तक मानसून रहता आया है। अब अगर गिरे तो मावठे की बारिश कहलाएगा। बड़े नुकसान की ओर बढ़ रही सोयाबीन को तो किसानों की किस्मत ही बचा सकती है। किसान सूत्रों की राय भी अलग-अलग मिल रही है। जहां पानी अच्छा गिरा वहां सोयाबीन खासी पैदावार वाली आएगी। कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति इस साल किसानों की फेवरेट सोयाबीन की हो रही है।
बीमारािश से किसान नाखुश : इससाल किसानों को बीमा रािश मिली इससे किसान नाखुश नजर रहे हैं। गांव तालोद के अंतरसिंह को 20 बीघा का 135 रुपए, भेरूिसंह को 30 बीघा का 150 रुपए, अवंताबाई को 40 बीघा का 220 रुपए की रािश मिली। इस पर किसानों का कहना है कि कम से कम 500 रुपए की रािश होना चािहए इतनी सस्ती रािश किसान को नाराज कर रही है।
उज्जैन|गेहूंलोकवन1400 से 1709, मिल 1400 से 1460, मालवराज 1751, पोषक 1866, नया सोयाबीन 2725 से 2850, पुराना सोयाबीन 2800 से 3311, चना डालर 3500 से 4817, चना विशाल 2574। आलू 300 से 900 रुपए, प्याज 200 से 525 रुपए, लहसुन 1000 से 5400 रुपए। लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4400 रुपए क्विंटल। खलीके भाव : उज्जैनखली 1270 से 1320, कपास्या 2300 से 2400, खली खामगांव 2240 से 2320 रुपए। उज्जैनमावा : 140रुपए प्रति िकलो। शाजापुर|सोयाबीन2390 से 2816, गेहूं 1419 से 1455। खाचरौद|सोयाबीन2964 से 3050, गेहूं 1325 से 1400, चना डालर 2500 से 4207। महिदपुर|सोयाबीन2951 से 3026, गेहूं 1383 से 1501 रुपए के भाव रहे।