महाकाल में कथा सुनाने अाए वृंदावन के संत
उज्जैन | वृंदावन के दाे संत उज्जैन में महाकाल को कथा सुनाने आए है। शनिवार सुबह श्रवणानंद महाराज ने प्रवचन हॉल में शिवपुराण का वाचन शुरू किया तो दोपहर में सुदर्शन दास महाराज ने रामकथा सुनाई। पुजारी आशीष गुरु ने बताया दोनों संत अलग-अलग समय में कथा करेंगे। 21 फरवरी तक श्रवणानंद जी की शिवपुराण सुबह 9 से 12 बजे तक व सुदर्शनदास की रामकथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। पहले दिन सुबह की कथा में भाजपा संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, पाठ्य पुस्तक निगम के चेयरमैन रायसेन सेंगर, इकबाल सिंह गांधी, रकेश डागोर व शाम को इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला ने पूजन किया।
रवणानंद
सुदर्शनदास