रात 1.30 बजे झाेपड़ी में आग
उज्जैन |फाजलपुरा पुलिस कॉलोनी के सामने महालक्ष्मी अपार्टमेंट के पास झुग्गी बस्ती में अज्ञात कारणों से एक झाेपड़ी में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
75 लीटर अवैध शराब जब्त
उज्जैन | चिमनगंज मंडी पुलिस ने शनिवार को गंगानगर निवासी आेम जाटवा के घर से 75 लीटर अवैध शराब जब्त की। महाकाल पुलिस ने बामाेरा से 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ रमेश सोलंकी गिरफ्तार किया है।
सड़क हादसे में युवक की मौत : शाहनवाज पिता छोटे खान (38) निवासी प्रकाशनगर नागदा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसने इलाज के लिए उज्जैन लाते समय रास्ते मेंे ही दम तोड़ दिया।