पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी प्रांगण में विवाह का वसंत

मंडी प्रांगण में विवाह का वसंत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाग्देवी का पूजन कर सिंहस्थ में सेवा का संकल्प
वसंत पंचमी पर लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए गठित दल ने जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सबीर अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह रुकवाए। शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण विभाग को दो जगह बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। चिंतामन गणेश मंदिर में रामसिंह दरबार की पुत्री का बाल विवाह की सूचना पर दल के यहां पहुंचने से पहले ही बेटी का विवाह कराए गए दरबार परिवार सहित यहां से चला गया। दूसरी सूचना कैलाशचंद्र निवासी खामोद खदान चंद्रावतीगंज की पुत्री के बाल विवाह की थी। दल की समझाइश पर परिजनों ने बाल विवाह रद्द कर दिया।

दिव्यांगजनों ने सिंहस्थ में सेवा का संकल्प लिया
समर्थ सेवा संस्थान के दिव्यांगजनों ने सामाजिक न्याय परिसर में मां सरस्वती का पूजन कर सिंहस्थ महापर्व में श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिथि ओमप्रकाश गुप्ता, प्रकाश चित्तौड़ा थे। संस्थाध्यक्ष श्याम माहेश्वरी, विट्ठल नागर, कैलाश मूंदड़ा, दीपक राजवानी आदि ने दिव्यांगों व अतिथियों का स्वागत किया। दिव्यांग प्रीति बाथली ने भजन प्रस्तुति दी।

मां शिप्रा की प्राण-प्रतिष्ठा
श्री क्षेत्र पंडा समिति ने बसंत पंचमी पर मां शिप्रा की धातु की चलित प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की। समिति सचिव सर्वेश हाड़ा ने बताया रामघाट राणोजी की छत्री पर पं. महेंद्रदत्त शास्त्री के आचार्यत्व में 11 तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से पं. राजेश त्रिवेदी व पार्षद माया त्रिवेदी ने मां शिप्रा की बसंत पूजा व प्राण-प्रतिष्ठा की। धातु की यह प्रतिमा रोज होने वाली सांध्य आरती में पूजन के लिए रहेगी। पूजन पश्चात मां शिप्रा की सांध्य आरती की गई। मनीष डिब्बेवाला, संजय जोशी, मुकेश मेहता, अखिलेश चौबे, उमेश भट्ट, जितेंद्र जोशी, संजीव उपाध्याय, चंचल गुरु आदि मौजूद थे।

कवितायन का स्थापना दिवस महोत्सव आज
साहित्यिक एवं आध्यात्मिक संस्था कवितायन के स्थापना दिवस पर रविवार शाम 5 बजे वराह मिहिर शोध संस्थान स्थापना महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

निराला जयंती पर गाेष्ठी
निराला साहित्य मंडल ने महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर शनिवार को गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी ने की। मुख्य वक्ता डॉ. कैलाश मिश्र थे। प्रकाश माहेश्वरी ने भी संबोधित किया।

उज्जैन | वसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं ने वाग्देवी सरस्वती पूजन कर वसंतोत्सव मनाया गया। अबूझ मुहूर्त में शहर में अनेक स्थानों पर सामूहिक विवाह के आयोजन भी हुए। सामाजिक न्याय परिसर में दिव्यांगजनों ने पूजन कर सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया।

एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थान एमआईटी, एमआईटीएस व एमआईटीएम की लाइब्रेरी में सरस्वती पूजन हुआ। रवि वाघमारे ने बताया संस्थान के वाइस चेयरमैन रेणु वशिष्ठ, निदेशक डॉ. विवेक बनसोड़, डॉ. जेएन व्यास, प्रो. वीएम शाह ने पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर मारुतिगंज में पूर्व छात्र व चार्टर्ड अकाउंटेंट अर्पित जैन के आतिथ्य व शेखर जैन की अध्यक्षता में वसंतोत्सव मनाया गया। अतिथि परिचय देवेंद्र सिकरवार ने दिया। स्वागत कोषाध्यक्ष डॉ. हरदेव सिरोलिया ने किया। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य रमा पांड्या ने दिया। सरस्वती शिशु मंदिर ऋषिनगर में वसंत पंचमी समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। अतिथि कैलाशनारायण शर्मा व विद्यालय प्रभारी संगीता धारकर थी। अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा ने की। प्रचार-प्रसार प्रमुख इंदु शर्मा व नितिन खंडेलवाल ने बताया इस अवसर पर संजय बैरागी, रमा भार्गव, रश्मि बजाज, तनुजा बेरारवाला, रश्मि घाटपांडे आदि उपस्थित थे। नागेश्वर कॉलोनी में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य भरत व्यास के आतिथ्य में पूजन हुआ। कवि सुभाष शर्म ने रचनाएं सुनाई। राधेश्याम विश्वकर्मा, मनमोहन तिवारी, अरविंद नागर आदि मौजूद थे। संचालन हरेंद्रपालसिंह चौहान ने किया।

जीडीसी में छात्राओं का राग बसंती
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. तृप्ता सप्रू की उपस्थिति में बसंतोत्सव मनाया गया। संगीत विभाग की ओर से आयुषी जोशी, प्रियांशी दुबे, सोनम सोलंकी, पारुल मालवीय, चेतना गोरस्या, सौम्या सक्सेना, नेहा चूडावत, प्रियंका करडे, योगिता रामी ने बसंत राग की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. उमा वाजपेयी ने किया। आभार डॉ. अर्चना परमार ने माना।

उज्जैन। आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में यूं तो अनाज व्यवसाय से जुड़े लाेगों की हलचल होती है लेकिन शनिवार को वसंत पंचमी पर 16वें सर्वधर्म विवाह सम्मेलन की गहमागहमी थी। वसंत का उत्सव यहां बिखरा। संयोजक केसर सिंह पटेल और अध्यक्ष राजू पटेल के अनुसार तीन मुस्लिम और दो दिव्यांग सहित कुल 96 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

खबरें और भी हैं...