पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक फांसी के फंदे पर झूला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | आंबापुरा देसाईनगर निवासी मनीष सूर्यवंशी ने शनिवार रात 11.30 बजे किराए के मकान में फांसी लगा ली। उसकी नानी और छोटा भाई अजय कोयला फाटक एक शादी समारोह में गए थे। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। माधवनगर पुलिस ने बताया प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीष की प|ी बच्चे के साथ पिछले पांच-छह माह से अलग रह रही है। शायद घरेलू कलह से तंग आकर मनीष ने खुदकुशी की। जांच में आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।

नाबालिग, कबूतर चोर पकड़ाए : अजगर पिता इस्माइल भाई निवासी रोजा कम्पाउंड के यहां से शुक्रवार शाम, पालतू कबूतर चोरी हो गए थे, जिसकी एफआईआर जीवाजीगंज थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने शनिवार को फैजान पिता वहीद पठान निवासी चितेश बाखल और विपिन पिता महेश निवासी केडी गेट काे पकड़कर उनसे कबूतर बरामद किए हैं। बताया गया है कि दानों ही आरोपी नाबालिग हैं।

खबरें और भी हैं...