बाजार में रही वेलेंटाइन डे की रौनक
उज्जैन | वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को बड़ी तादाद में छात्रों और किशोरों ने अपने प्रियजनों को देने के लिए उपहार खरीदे। बाजार भी इससे पटे रहे। फूल विक्रेताओं ने रविवार को आधुनिक वसंतोत्सव के लिए बड़े पैमाने पर गुलाब की कलियों और गुलदस्तों का स्टॉक किया है। दूसरी और हिंदूवादी संगठन विरोध के स्वर बुलंद किए हुए हैं। बंजरग दल जिला संयोजक धन्ना शर्मा का कहना है इस दिन असभ्यता का विरोध करेंगे।