पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाकाल में आज नर्मदा जयंती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | महाकाल मंदिर में रविवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर संध्या आरती से पहले कोटितीर्थ कुंड पर 5 हजार दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। 11 पंडित मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की पूजा करेंगे। आमंत्रित अतिथियों द्वारा महाआरती की जाएगी। महाकाल मंदिर के पुजारी विजयशंकर गुरु, बाला गुरु ने बताया कोटितीर्थ कुंड के किनारे चारों ओर दीप जगमगाएंगे व मां नर्मदा की झांकी सजाई जाएगी। पं. नयन गुरु, पुनीत जोशी ने बताया पंडे-पुजारियों द्वारा कुंड किनारे रंगीन फ्लावर डेकोरेशन से सजावट की जा रही है। आरती के दौरान आतिशबाजी कर मां नर्मदा का उत्सव मनाया जाएगा। शाम से रात तक हलवे का प्रसाद बंटेगा।

खबरें और भी हैं...