पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साेयाबीन स्टॉक बिके तो तेजी आए

साेयाबीन स्टॉक बिके तो तेजी आए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
44 हजार टन सोयाबीन का स्टॉक बिकने के बाद ही तेजी के चांस बताए जा रहे हैं। 3600 से 3700 रुपए के भाव चल रहे। डीओसी की जीरो मांग तेल का भारी मात्रा में इम्पोर्ट होना ही सोयाबीन में मंदी का प्रमुख कारण माना जा रहा है। वर्षों बाद सोयाबीन व्यापार में नए निवेशक आए लाखों रुपए की खरीदी कर स्टॉक किया। 300 रुपए के नुकसान में आने के बाद भी 100 रुपए की मंदी बताने से कारोबार ठप्प पड़ गया। मंडी के वरिष्ठ व्यापारी राम गोपाल अग्रवाल ने बताया व्यापार में नुकसान फायदा आम बात है लेकिन मंदी में भी व्यापार तो चलना चािहए। तेल विदेश का आ गया डीओसी देश की विदेश में बिक नहीं रही इस िस्थति में व्यापार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गेहूं, चने का व्यापार करने वाले स्टॉक में धन लगा चुके। इस समय गेहूं का व्यापार लाभ वाला चल रहा है।

उज्जैन|कृिष उपज मंडी में नए गेहूं की गाड़ी लोड अिधक हुई। मंडी बंद होने से खेरची आवक छुटपुट रुप से बनी रही। गेहूं में व्यापार अच्छा चलने से व्यापारी बढ़ते जा रहे हैं। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3250 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1400 से 1425, कपास्या 2200 से 2350, खली खामगांव 2400 से 2550 रुपए। उज्जैन मावा : 160 रुपए किलो। खाचरौद| सोयाबीन 3300 से 3644, गेहूं 1501 से 1931, चना 3899, चना डालर 4700 रुपए। तराना| सोयाबीन 3500 से 3638, गेहूं 1500 से 1925, चना डालर 5800 से 6171, चना मौसमी 4000 से 4254, चना कांटा 3900 रुपए। बड़नगर| सोयाबीन 3855, गेहूं 1670 से 2051, चना डालर 4835 से 6600, चना 4588, मसूर 4720, लहसुन 2020 से 4540 रुपए। महिदपुर| सोयाबीन 3675, गेहूं 1744, चना 4194 रुपए के भाव रहे।

खबरें और भी हैं...