पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारख का संथारा सहित देवलोकगमन

पारख का संथारा सहित देवलोकगमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारख का संथारा सहित देवलोकगमन

उज्जैन. जैनसमाज के वरिष्ठ श्रावक पूनमचंद पारख (92) का संथारा सहित देवलोकगमन हो गया। अंतिम यात्रा निवास अलखधामनगर से डोल में निकाली गई। इसमें प्रेमचंद बाफना, संजय बाफना, शैलेंद्र बाफना सहित अशोक मेहता उपस्थित थे। अंतिम संस्कार पश्चात शांतिलाल बाफना, प्रकाश मारू, नरेंद्र भटेवरा, रामचंद्र श्रीमाल, ऋषभ जैन, पारसमल चौरडिय़ा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

चांदमलजैन का निधन

उज्जैन. श्रीऋषभदेव पेढ़ी के पूर्व ट्रस्टी चांदमल जैन पिपलोनवाले का निधन हो गया। मंगलवार को सखीपुरा स्थित निवास से निकली शवयात्रा में ट्रस्ट सचिव जयंतीलाल तेलवाले, समाज अध्यक्ष प्रकाश नाहर, चातुर्मास संयोजक अशोक भंडारी, जॉनी गुरु, विजय बाल्दिया, कल्याणमल खलीवाला, अभय सिरोलिया सहित अनेक गणमान्यजन शामिल थे।

मगनबाईगादिया का निधन : उज्जैन. श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नमकमंडी की सदस्य मगनबाई गादिया का निधन हो गया। अंतिम यात्रा मालीपुरा स्थित निवास से निकली। चक्रतीर्थ पर विमलचंद मूथा, मनोजकुमार सुराणा, सुनीलकुमार श्रीमाल, नरेंद्रकुमार भटेवरा, राजेंद्रकुमार चेलावत आदि ने श्रद्धांजलि दी।