पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग के 10 हजार मंदिर संवरेंगे शिखर पर लहराएगी धर्म ध्वजाएं

संभाग के 10 हजार मंदिर संवरेंगे शिखर पर लहराएगी धर्म ध्वजाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ2016 की तैयारियों के क्रम में अब संभाग के 10 हजार से अधिक मंदिर संवारे जाएंगे। इन मंदिरों के शिखर पर विशाल धर्म ध्वजाएं भी लहराते नजर आएंगी। इन सहित मंदिरों के जीर्णोद्धार रंगाई-पुताई के लिए कार्ययोजनाएं बनाए जाने के लिए संभागायुक्त डॉ. रवींद्र पस्तौर ने निर्देश दिए हैं।

बुधवार दोपहर संभागायुक्त ने शासकीय नियंत्रण वाले संभाग के इन सभी मंदिरों के जिलों से संबंधित प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक कोठी स्थित संभागायुक्त दफ्तर में आयोजित की गई। संभागायुक्त ने एक कार्य योजना के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं।

साल भर का सांस्कृतिक कैलेंडर होगा तैयार

संभागायुक्तने कहा कि हर मंदिर के पौराणिक भौगोलिक महत्व की गाथाओं को वैश्विक स्तर पर वेब के माध्यम से प्रचारित किया जाए। संभाग के सभी मंदिरों की जमीन की नाप-जोख की जाए। सांस्कृतिक मंडलियों को जोड़कर मंदिरों का सालभर का सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाए। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए भजन कीर्तनों के स्थानीय बोलियों में लोककला के रंगों से सराबोर कैसेट, सीढिय़ां बनाई जाए।

ग्रामीणआध्यात्मिक पर्यटन सर्कल बनेगा

संभागायुक्तने निर्देश दिए कि इन मंदिरों को जोड़कर आध्यात्मिक पर्यटन सर्कल बनाया जाएगा। स्थानीय रोजगार को सर्कल से बढ़ावा मिलेगा। शासकीय मंदिर के लिए प्रबंधन समिति गठित करने और पुजारी की नियुक्ति के निर्देश भी संभागायुक्त ने दिए। मंदिर प्रांगण को फूलों, बिल्व और त्रिवेणी के वृक्षों से हराभरा बनाया जाएगा। मंदिर प्रबंध और व्यवस्थापन में इस्काॅन मंदिर के सहयोग से प्रशिक्षण की श्रृंखला भी चलाई जाएगी। बैठक में अधिकारियों को यह जानकारी भी संभागायुक्त ने दी।

विक्रमकीर्ति मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

संभागायुक्तकी अध्यक्षता में बुधवार को शिप्रांजलि ट्रस्ट की बैठक भी हुई। ट्रस्ट के अधीन विक्रम कीर्ति मंदिर को नया स्वरूप देने और सांस्कृतिक संकुल बनाए जाने के लिए कलेक्टर कवींद्र कियावत ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे संभागायुक्त ने स्वीकृति दे दी। कीर्ति मंदिर के कायाकल्प का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का रहेगा।