कर्ज से परेशान होकर घर छोड़ा
कर्ज से परेशान होकर घर छोड़ा
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। बहादुरगंजनिवासी तरुण पिता मोहन श्रीवास्तव कर्ज से परेशान होकर घर छोड़कर चला गया। यह बात तरुण की मां कुसुम ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाने के दौरान कोतवाली पुलिस को बताई। कर्ज कितना था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस तरुण को तलाश कर रही है।
पड़ोसियोंमें मारपीट: ग्रामपंवासा में बुधवार को दो पड़ोसी आपस मे भिड़ गए। चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है। बंशीलाल पिता बापूलाल निवासी प्रतापनगर को क्षेत्र के महेश उर्फ करण ने घर के सामने से निकलने की बात पर पीट दिया। मामले में बंशीलाल ने महेश के खिलाफ और महेश ने बंशीलाल उसकी प|ी सुनीता और पुत्र अजय के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है।