पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीली सुई से युवक को बेहोश कर मोबाइल ले गए

नशीली सुई से युवक को बेहोश कर मोबाइल ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। मक्सीरोड पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक युवक को नशीली सुई से बेहोश कर दो अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल ले गए। माधवनगर पुलिस ने बताया छोटी मायापुरी निवासी अर्जुन मजदूरी कर रात करीब 12.30 बजे जा रहा था। जीरो पाइंट के पास अज्ञात युवकों ने अर्जुन से बीड़ी मांगी। मना करने पर बदमाशों ने उसके हाथों में नशीली सुई चुभोकर बेहोश कर उसके जेब से मोबाइल नकदी निकालकर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।