एक लाख रुपए के लिए घर से निकाला
महिलाथाने में बुधवार को दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का अारोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया नरवर निवासी रीना की शादी 26 अप्रैल 2012 काे अरुण मालवीय से हुई थी। सास प्रेमाबाई और पति अरुण दहेज के एक लाख रुपए के लिए रीना को परेशान करते हैं। रीना ने मायके से रुपए लाने से मना किया तो उसे घर से निकाल दिया। वहीं नागदा की कलावती कछावा दहेज के एक लाख रुपए और एक किलो चांदी मायके से नहीं लाई तो पति दीपक और ननद दुर्गाबाई ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
झाडूनहीं निकालने पर सास ने बहू को पीटा- रतलामस्थित ग्राम नवेली निवासी शांतिबाई पति जगदीश बागरी 13 सितंबर को खेत से काम कर लौट रही थी। घर पहुंचने पर सास समूहबाई ने झाडू निकालने का बोला तो शांतिबाई ने मना कर दिया। इस पर सास और उसके पति जगदीश ने शांति के साथ मारपीट की। मामले में महिला थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी की है।
नाबालिगका अपहरण, केस दर्ज- नानाखेड़ापुलिस ने बताया ग्राम नवाखेड़ा निवासी एक नाबालिग को नगरकोट में रहने वाला लल्ली 15 सितंबर को बहला फुसलाकर ले गया। मामले में बुधवार को किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया।