पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों ने निगमायुक्त को बताई समस्याएं

पार्षदों ने निगमायुक्त को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदों ने निगमायुक्त को बताई समस्याएं

भासं उज्जैन। भाजपाऔर कांग्रेस के पार्षदों ने बुधवार को निगमायुक्त अविनाश लवानिया को समस्याओं की जानकारी दी। पार्षदों ने ट्रिपल एसएमअाईडी बनाने में रही परेशानियों के निदान की मांग की। पार्षदों के निर्माण की फाईलोें का निराकरण शीघ्र करने तथा निर्माण कार्य चालू कराने की भी मांग की। पार्षदों ने सफाई स्ट्रीट लाइट, सड़कों का सुधार कराने का आग्रह निगमायुक्त से किया। पार्षद जगदीश पांचाल, संतोष यादव, गब्बर भाटी, रवि राय, पंकज चौधरी, सुनील गोयल, सतीष मालवीय, कुंदन माली शामिल थे।

खाताखोलने के लिए हर वार्ड में लगंेगे शिविर

भासं उज्जैन। प्रधानमंत्रीकी जनधन योजना में हर नागरिक का खाता खोलने के लिए वाडों में शिविर लगाए जाएंगे। हर वार्ड में बैंक और नगर निगम मिलकर शिविर लगाएंगे, जिसमें नगर-निगम नागरिकों को खाते खोलने के लिए प्रेरित करेगा तथा बैंक अधिकारी उनके फाॅर्म भरने खाते खाेलने की कार्रवाई करेंगे। शिविरों की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। इसके लिए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए हंै। निगमायुक्त अविनाश लवानिया के अनुसार वार्डो में शिविरों का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।