- Hindi News
- सिंहस्थ योजनाओं के लिए नगरीय प्रशासन से मिलेगी मदद
सिंहस्थ योजनाओं के लिए नगरीय प्रशासन से मिलेगी मदद
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। नगरीयप्रशासन आयुक्त संजय शुक्ल ने बुधवार को उज्जैन आकर सिंहस्थ योजनाआें पर चर्चा की। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर, कलेक्टर कवींद्र कियावत एवं मेला अधिकारी अविनाश लवानिया के साथ बंद कमरे में करीब एक घंटे तक शुक्ल ने चर्चा की। उन्होंने नगरीय प्रशासन से जुड़े सभी प्रोजेक्ट और मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आश्वस्त किया कि प्रोजेक्ट के लिए और धनराशि दी जाएगी। रिक्त पदों की पूर्ति होगी तथा मेले के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी दिया जाएगा। बैठक के दौरान यह भी तय हुआ कि मेले में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया जाना है, उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।
शिप्राघाटों की संपूर्ण योजना जलसंसाधन विभाग बनाएगा
उज्जैन। सिंहस्थके दौरान शिप्रा नदी के घाटों पर होने वाली व्यवस्थाओं के लिए जल संसाधन विभाग योजना बनाएगा। बुधवार को मेला अधिकारी अविनाश लवानिया ने अपने बंगले पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि सभी घाटों की मुकम्मल योजना बनाए। घाट के निर्माण सुधार कार्य, सौंदर्यीकरण, नदी में साफ पानी आदि व्यवस्थाएं इसमें शामिल हांगी। ये भी निर्देश दिए है कि कितना पानी उपलब्ध है तथा नर्मदा शिप्रा लिंक योजना से कितने पानी की जरूरत होगी। इन सारी व्यवस्थाओं पर कितना पैसा खर्च होगा। यानी जलसंसाधन विभाग को सिंहस्थ के दौरान घाट की तमाम व्यवस्थाएं देखनी पडेगी। इसलिए विभाग प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से विचार कर योजना बनाएं।