पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआरियों ने जमानत मांगी, कोर्ट ने सजा दे दी

जुआरियों ने जमानत मांगी, कोर्ट ने सजा दे दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जुआखेलते पकड़ाए आठ लोगों को नानाखेड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की सजा सुना दी। बुधवार को पहली बार हाथों हाथ फैसले होने से लोग सकते में रह गए। नानाखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को पंथपिपलई के रामनारायण, बनेसिंह, राजू सिंह, मोहन, अजब, अंबाराम, मुबािरक और लक्ष्मण को निनौरा में जुआ खेलते पकड़कर 7010 रुपए और ताशपत्ती जब्त किए थे। पुलिस ने आठों आरोपियों को बुधवार दोपहर सीजेएम जीसी शर्मा की कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ने जमानत अर्जी लगाई लेकिन न्यायाधीश ने मामले में जुआ राशि राजसात के आदेश देकर आठों आरोपियों को तीन दिन के कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

हादसेकी रिपोर्ट नहीं लिखी, टीआई लाइन अटैच

उज्जैन। एक्सीडेंटके एक मामले में रिपोर्ट नहीं लिखना भाटपचलाना पुलिस को भारी पड़ गया। मामला सामने आने पर एसपी ने बुधवार को टीआई को लाइन अटैच कर दिया। एसपी अनुराग ने बताया भाटपचलाना क्षेत्र में एक बच्चा हादसे में घायल हो गया था। गंभीर चोट आने पर बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी थी। घायल बच्चें के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीआई मनोहर सिंह ठाकुर को लाइन अटैच किया है।