- Hindi News
- आइल चेंजिंग मशीन मामले में दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
आइल चेंजिंग मशीन मामले में दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
आइलचेंजिंग मशीन मामले में बुधवार को दोनों पक्ष फिर आमने सामने हुए। नकली मशीन बनाने के मामले में जमानत पर छूटे आरोपियों ने फरियादी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं दूसरे पक्ष ने खुद को मशीन इजाद करने वाला बताया है। महावीर नगर निवासी महेश पंवार ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किशोर छाबड़ा पर झूठा प्रकरण दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महेश ने बताया आॅइल चेंजिंग मशीन एसेंबलिंग का काम करने का लाइसेंस और मशीन का व्यापार करने के लिए म.प्र शासन से टिन नंबर प्राप्त है। उसके बाद भी किशोर छाबड़ा ने काॅपी राइट एक्ट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इधर रॉक इंजन आइल चैंबर क्लीयर मशीन चेंजिंग के मालिक दशहरा मैदान निवासी किशोर छाबड़ा ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा महेश और अजय पंवार द्वारा लगाए आरोप असत्य हैं। उनकी कंपनी स्पीड इंजन का टिन नंबर सही नहीं है। छाबड़ा ने पेटेंट कार्यालय और कॉपीराइट ऑफिस कंपनी रजिस्ट्रेशन के कागजात बताए। छाबड़ा ने अजय और महेश पर कॉपी राइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप भी लगाया।
युवकके साथ मारपीट: उज्जैन। माधवनगरथाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया गुदरी निवासी हेमंत उसके मामा जितेंद्र फारेस्ट काॅलोनी स्थित रितेश बवेरिया के घर गए थे। यहां रितेश और उसके दोस्त सुमित निवासी लक्ष्मीनगर और गांधीनगर के तुषार ने हेमंत को पीट दिया।