हमलावर दो दिन की रिमांड पर
उज्जैन। चारदिन पहले जीआरपी आरक्षक पर हमला करने के मामले में देवासगेट पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया आरक्षक एसएस चौबे पर 13 सितंबर को इंदौर निवासी अमित खटिक ने चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद अमित फरार हो गया था। तलाश के लिए टीम को इंदौर भेजा था, जहां उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 19 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।
ट्रेनपकड़ने के लिए दौड़े वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत
उज्जैन। जीआरपीने बताया बुधवार शाम प्लेटफार्म नंबर दो पर 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना का कारण पुलिस हार्टअटैक बता रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्ध ट्रेन से आइस्क्रीम लेने नीचे उतरा था। ट्रेन के चलते ही वृद्ध ने दौड़ लगा दी। इस दौरान वे गिर पड़े। लोगो ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
चोरको जेल भेजा: सातमाह पहले चोरी करने के मामले में जीवाजीगंज पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शाकिर उर्फ मामा निवासी तकिया मस्जिद को रिमांड खत्म होने पर बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया शाकिर ने फरवरी में छोटी तेलीवाड़ा निवासी बानो के घर से चोरी की थी।