- Hindi News
- दौलतगंज स्कूल का नाम सालीगराम तोमर उमावि
दौलतगंज स्कूल का नाम सालीगराम तोमर उमावि
दौलतगंजहासे स्कूल मालीपुरा अब से शासकीय सालीगराम तोमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को शिक्षामंत्री पारस जैन ने स्कूल में ई-लर्निंग स्वामी विवेकानंद केंद्र के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के नाम परिवर्तन की घोषणा की।
शिक्षा मंत्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में स्कूल में ई-लर्निंग स्वामी विवेकानंद केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कक्षा पहली से बारहवीं तक के विषयों की पाठ्य पुस्तक का अध्यापन करवाया जाएगा। रोटरी क्लब के रविप्रकाश लंगर ने बताया रोटरी क्लब एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से ई-लर्निंग शिक्षा का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक शिक्षा एम.एस.राठौर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे, पार्षद योगेश्वरी राठौर, प्राचार्य जितेंद्र पुरोहित मौजूद थे।