पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाकाल में कल से उमा सांझी

महाकाल में कल से उमा-सांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकालेश्वरमंदिर में शुक्रवार से उमा-सांझी उत्सव शुरू होगा। पांच दिन मंदिर में रंगोली अद्भुत झांकी दर्शन होंगे। सांस्कृतिक संध्या में गायन-वादन और नृत्य के जरिए स्थानीय बाहरी कलाकार भगवान महाकाल के प्रांगण में प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

मंदिर समिति के प्रशासक जयंत जोशी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9 बजे मंदिर के सभामंडप में 21 ब्राह्मण मंत्रोच्चार कर घटस्थापना करेंगे। वसंत पूजन होगा दोपहर बाद पंडे-पुजारियों द्वारा उमा की रंगोली झांकी सजाई जाएगी। शाम 5.30 से 7 बजे तक ग्वालियर के समर्थ बालकृष्णनाथ ढोलीबुआ का नारदीय कीर्तन होगा। रात 10.30 बजे शयन आरती तक श्रद्धालु झांकी दर्शन कर सकेंगे। 19 सितंबर को प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रवचन हॉल में शेष प्रस्तुतियां मंदिर परिसर स्थित मंच से शाम 7.30 बजे से होगी। पीआरओ गौरी जोशी ने बताया 24 सितंबर को श्री वीर हनुमान भक्त मंडल कार्तिक चौक द्वारा जागरण किया जाएगा। मंडल संचालक पं. जस्सू गुरु के साथ कई कलाकार सुंदरकांड भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही उत्सव का समापन होगा।

25 सितंबर को निकलेगी उमा की सवारी

25सितंबर को शाम 7 बजे महाकाल मंदिर से उमा जी की सवारी निकलेगी, जो महाकाल से तोपखाना, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, गुदरी, बक्षीबाजार, पानदरीबा, कार्तिक चौक से होकर रामघाट जाएगी शिप्रा में उमा की रंगोली विसर्जन के पश्चात कहारवाड़ी, गुदरी होकर पुन: महाकाल मंदिर में समाप्त होगी। 26 सितंबर को सुबह 11 बजे 108 कन्याओं का भोज होगा।

उमा-सांझी में कब-क्या

तारीखगायन-वादन,नृत्य

19सितंबर संस्था प्रतिकल्पा

20 सितंबर बाबूलाल धौलपुरे शाजापुर

21 सितंबर हेमलता उपाध्याय खंडवा

22 सितंबर मालवा लोक कला केंद्र

23 सितंबर प्रतिभा कला संस्थान

24 सितंबर सर्वोत्तम नृत्यकला अकादमी