मक्सी (उज्जैन). यहां से चार किमी दूर ग्राम झोंकर के जंगल में बरगद का पुराना वृक्ष है, जो 90 हजार स्क्वेयर फीट (लगभग 4 बीघा) में फैला हुआ है। इस वृक्ष का व्यास करीब 300 फीट है।
बरगद के समीप खेत की मालिक 75 वर्षीय कंचनबाई (75) ने बताया कि यह वृक्ष करीब 200 साल पुराना है। मेरे सास-ससुर ने बताया था कि यह उनके जन्म से पहले का है। पूर्व में 8-10 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ था। 78 वर्षीय झोंकर के देवनारायण पटेल और बड़ा मंदिर के महंत हरिदासजी का भी यही कहना है कि यह बरगद दो सदियों पुराना है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...